ऑपरेशन के कितने दिन बाद वजन उठाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 10:34

ऑपरेशन के बाद पहले छह सप्‍ताह तक भारी सामान उठाने से बचें, घर का काम न करें और ज्‍यादा मेहनत वाले कामों से भी कुछ समय के लिए दूर रहें वरना टांकों में खिंचाव आ सकता है।
सिजेरियन डिलीवरी में महिलाओं को अधिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें बच्‍चे काे निकालने के लिए पेट पर एक बड़ा कट लगाया जाता है। सिजेरियन डिलीवरी में सबसे ज्‍यादा चिंता की बात होती है कि टांके वाली जगह का ध्‍यान कैसे रखना है। यदि इस दौरान टांकों की ठीक तरह से देखभाल न की जाए तो रिकवर होने में देरी या इंफेक्‍शन का खतरा रहता है।


इसलिए सिजेरियन ऑपरेशन करवाने वाली हर महिला के लिए यह जानना जरूरी है कि ऑपरेशन के बाद टांकों का ख्‍याल कैसे रखना चाहिए।
साफ सफाई
टांके वाली जगह को साफ रखना बहुत जरूरी है, वरना इंफेक्‍शन हो सकता है। आप डॉक्‍टर से पूछ सकती हैं कि टांकों को किस तरह और किस से साफ करना है। नहाने के बाद टांके वाली जगह को सुखाएं और रोज बैंडेज बदलें।
सिजेरियन ऑपरेशन के बाद महिलाओं को क्‍या खाना चाहिए और किन चीजों से बना लेनी चाहिए दूरी
नॉर्मल हो या सी सेक्‍शन डिलीवरी, दोनों ही स्थितियों में जल्‍दी रिकवरी और एनर्जी के लिए पोषण की जरूरत होती है। स्‍तनपान करवाने वाली नई मांओं को रोजाना 450 से 500K कैलोरी की जरूरत होती है। इन्‍हें विटामिन और खनिज पदार्थ भी चाहिए होते हैं।

वहीं जिन महिलाओं को जुड़वां बच्‍चे हुए हैं या जो अंडरवेट हैं, उन्‍हें अधिक मात्रा में पोषक तत्‍वों की जरूरत होती है। मां और बच्‍चे दोनों के लिए ही पोषण तत्‍वों की आपूर्ति होना आवश्‍यक है।
र्फ की सिकाई
कुछ महिलाओं को टांके वाली जगह पर दर्द के साथ सूजन भी होती है। इसे आप आईस बैग लगाकर या ठंडी सिकाई की मदद से कम कर सकती हैं। गर्म सिकाई से भी राहत मिलती है। उठते बैठते या चलते समय टांकों का ध्‍यान रखें।

कॉस्‍मेटिक्‍स का इस्‍तेमाल
टांके वाली जगह पर किसी भी तरह के कॉस्‍मेटिक का इस्‍तेमाल न करें। इनमें केमिकल होता है जो टांके वाली जगह पर खुजली या इंफेक्‍शन पैदा कर सकता है। डॉक्‍टर की सलाह पर ही किसी प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info